जरा सी लापरवाही और उड़ गया मकान, एक मौत भी...दहला देने वाला है राजस्थान का ये हादसा

 0
जरा सी लापरवाही और उड़ गया मकान, एक मौत भी...दहला देने वाला है राजस्थान का ये हादसा
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 

जरा सी लापरवाही और उड़ गया मकान, एक मौत भी...दहला देने वाला है राजस्थान का ये हादसा

खबर राजस्थान के झुंझुनू जिले से है। जहां आज सुबह शुक्रवार को गैस लीकेज होने के कारण एक मकान में सिलेंडर फटा।‌ मकान पुराना था, धमाका होते ही मकान का अधिकांश हिस्सा मकान में रह रहे लोगों के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में 1 साल की बच्ची की मौत हो गई ।‌10 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‌ जिनमें से पांच बेहद गंभीर हालत में है।‌ घटना झुंझुनू जिले के सुल्तान थाना इलाके में स्थित सुल्ताना कस्बे की है।

दूध पीने मां के पास पहुंची मासूम और हो गई मौत
पुलिस ने बताया सुल्ताना कस्बे के वार्ड नंबर 23 में रहने वाले आरिफ के मकान में यह घटना हुई है । आरिफ, अपनी पत्नी , मां, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद था। आरिफ की 1 साल की बेटी सवेरे कुछ देरी से उठी । उठने के बाद वह दूध के लिए रोने लगी। अपनी 1 साल की बेटी फातिमा की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां नसीम वहां पहुंची।‌ बच्ची को चुप करने की कोशिश की लेकिन बच्ची चुप नहीं हुई। बाद में नसीम पास ही स्थित किचन में बच्ची के लिए दूध गर्म करने गई । जैसे ही गैस चूल्हा जलाया वैसे ही धमाका हो गया।

धमाके में उड़ गया मकान
किचन और किचन के पास बने हुए दो कमरे तेज धमाके से उड़ गए । तीनों कमरों पर पट्टियां थी जो टूटकर नीचे अपने-अपने काम में व्यस्त परिवार के सदस्यों पर आज गिरी। इस हादसे में फातिमा की मौत हो चुकी है। उसकी मां नसीम , पिता आरिफ और परिवार के 10 लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया है । जिनमें से पांच को बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल बीडीके में रेफर कर दिया गया है।

A little carelessness and the house blows up, one death too...this accident in Rajasthan is shocking

The news is from Jhunjhunu district of Rajasthan. Where this morning on Friday, a cylinder exploded in a house due to gas leakage. The house was old, as soon as the explosion occurred, most of the house fell on the people living in the house. A 1-year-old girl died in this accident. 10 other people have been admitted to the hospital. Five of them are in a very critical condition. The incident took place in Sultana town located in Sultan police station area of Jhunjhunu district.

Innocent child went to mother to drink milk and died
Police said that this incident took place in the house of Arif living in Ward No. 23 of Sultana town. Arif was present in the house along with his wife, mother, child and other family members. Arif's 1 year old daughter woke up a little late in the morning. After waking up she started crying for milk. Hearing the crying voice of her 1 year old daughter Fatima, her mother Naseem reached there. She tried to calm the girl but the girl did not become quiet. Later Naseem went to the nearby kitchen to heat milk for the girl. As soon as the gas stove was lit, there was an explosion.

The house blew up in the explosion
The kitchen and two rooms near the kitchen were blown away by the loud explosion. There were planks on all three rooms which broke and fell on the family members who were busy in their work today. Fatima has died in this accident. His mother Naseem, father Arif and 10 family members have been admitted to the hospital. Out of which five have been referred to District Hospital BDK in very critical condition.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT