मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे परिवार के साथ सड़क हादसे में चार की मौत 

 0
मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे परिवार के साथ सड़क हादसे में चार की मौत 
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे परिवार के साथ सड़क हादसे में चार की मौत 

बीकानेर, एक दुखद समाचार सामने आया है कि खेत्रपाल बाबा के मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के सदस्यों के साथ एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक युवक को हनुमानगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। हादसा रावतसर और सरदारशहर स्टेट हाईवे पर हुआ है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रावतसर थानाक्षेत्र में रावतसर से सरदारशहर स्टेट हाईवे पर धन्नासर और रावतसर के बीच ट्रक और बोलरो के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है। मृतकों और घायलों को रावतसर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। 

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी के परखचे उड़ गए। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि मृतक और घायल चूरू के निवासी हैं और खेत्रपाल बाबा जी मंदिर रावतसर में माथा टेकने आ रहे थे।

Four killed in road accident with family going to visit temple

Bikaner, March 13, 2024: A sad news has come out that four people have died in a road accident along with members of a family going to visit the temple of Khetrapal Baba. A youth injured in the accident has been admitted to the government hospital in Hanumangarh. The accident happened on Rawatsar and Sardarshahr State Highway.

According to the information received from the police, a serious road accident took place between a truck and a Bolero between Dhannasar and Rawatsar on Rawatsar to Sardarshahar State Highway in Rawatsar police station area. The dead and injured have been admitted to the government hospital in Rawatsar, from where one seriously injured person has been referred to Hanumangarh district hospital.

The collision was so strong that the Bolero car was blown away. Prima facie it has come to light that the deceased and the injured are residents of Churu and were coming to pay obeisance at Khetrapal Baba Ji temple Rawatsar.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT