नहर में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शिनाख्त के लिए थानाओं और जीआरपी पुलिस से मदद 

 0
नहर में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शिनाख्त के लिए थानाओं और जीआरपी पुलिस से मदद 
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

नहर में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शिनाख्त के लिए थानाओं और जीआरपी पुलिस से मदद 

हनुमानगढ़ जिले की चक 22 एसएस डब्ल्यू नहर में महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सभी थानों और जीआरपी पुलिस को फोटो भिजवाई है।

टाउन पुलिस के अनुसार शुक्रवार को प्रेम कुमार सिहाग नामक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि रोही चक 22 एसएसडब्ल्यू नहर में महिला का शव तैर रहा है। जिस पर मौके पर टाउन थाने से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाकर आस-पास शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। 

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 50 साल लग रही है। जिसका कद पांच फीट है और बदन सामान्य है। सिर पर काले और सफेद बाल हैं। गले में गहरे नीले लाल हरे रंग का स्कार्फ बंधा हुआ है। टाउन पुलिस ने महिला की फोटो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के जीआरपी थानों को भी भेजी है, ताकि महिला की शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर भी फोटो डालकर पहचान करने की अपील की है।

Dead body of woman found in canal, police took help from police stations and GRP police for identification.

The body of a woman was found in Chak 22 SS W canal of Hanumangarh district. On receiving information about the dead body, the town police reached the spot and took the body out of the canal and kept it in the mortuary of the district hospital. Police have sent photographs to all police stations and GRP police for identification.

According to the Town Police, on Friday a person named Prem Kumar Sihag called the police and informed that the body of a woman was floating in the Rohi Chak 22 SSW canal. On which the police team from the town police station reached the spot. The police took out the body from the canal and made efforts for identification nearby. Since there was no identification, the police kept the body in the mortuary of the district hospital.

According to the police, the age of the woman seems to be around 50 years. Whose height is five feet and body is normal. There are black and white hairs on the head. A dark blue red green colored scarf is tied around the neck. The town police has also sent the photo of the woman to the GRP stations of Punjab, Haryana and Rajasthan, so that the woman can be identified. The police have also appealed for identification by posting photos on their social media group.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT