बीकानेर में कल निकलेगी संतों की सवारी, ऊंट, घोड़ा, बग्गी पर नगर भ्रमण करेंगे महात्मा

 0
बीकानेर में कल निकलेगी संतों की सवारी, ऊंट, घोड़ा, बग्गी पर नगर भ्रमण करेंगे महात्मा
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

बीकानेर में निकलेगी संतों की सवारी, ऊंट, घोड़ा, बग्गी पर नगर भ्रमण करेंगे महात्मा

रविवार को आएंगे रामभद्राचार्य जी महाराज, रामकथा होगी

बीकानेर शहर धर्मनगरी में बदलने जा रहा है। देशभर से संत, महात्मा, मठाधीश, विद्वान नगर भ्रमण को निकलेंगे। यह शोभायात्रा अद्भुत होगी जिसमें संतगण ऊंट, घोड़े, बग्गी, गाड़ी आदि में सवार होकर नगर भ्रमण को निकलेंगे। नजारा तब और अद्भुत हो जाएगा जब वापसी में यह नगर भ्रमण यात्रा सैकड़ों महिलाओं के साथ निकलने वाली कलशयात्रा में बादल जाएगी।

यहाँ से गुजरेगी संतों की नगर भ्रमण यात्रा :
यह संत नगर भ्रमण शनिवार सुबह नौ बजे रामझरोखा कैलाशधाम से सुजानदेसर बाबा रामदेवजी मंदिर, श्रीरामसर रोड, नत्थूसर गेट, नयाशहर थाना, जस्सूसर गेट, चौखूंटी, फड़ बाजार, हैड पोस्ट ऑफिस, सादुलसिंह मूर्ति सर्किल, केईएम रोड, कोटगेट, जेल रोड, कोतवाली, ठठेरा मोहल्ला, भुजिया बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर, गोपनाथ महादेव मंदिर दोपहर 12 बजे तक पहुंचेगी।

यहां कलश यात्रा से संगम :
गोपनाथ मंदिर में पहले से ही उपस्थित कलश यात्रा में शामिल हो जाएंगे। यहां से सिर पर कलश रखे हुए तथा एक ही परिधान में महिलाएं गोपनाथ मंदिर से गंगाशहर होते हुए सुजानदेसर रोड से रामझरोखा कैलाशधाम के आयोजन स्थल सियाराम नगर पहुंचेगी। कलशयात्रा से पहले संत नगर भ्रमण यात्रा का पूरे मार्ग में सैकड़ों स्थानों पर लोगों द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम सचिव श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि महंत गुरु रामदासजी महाराज के आशीर्वाद से इस दिव्य आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। यज्ञाचार्य पं. जुगलकिशोर ओझा के आचार्यत्व में यज्ञ, पूजन अनुष्ठान सम्पन्न होंगे।

रविवार सुबह पधारेंगे प्रभु :
कार्यक्रम संयोजक अशोक मोदी ने बताया कि पद्मविभूषित तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्यजी महाराज 19 नवम्बर, रविवार सुबह नौ बजे जयपुर रोड वृन्दावन एन्क्लेव के पास पधारेंगे। जहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से हल्दीराम प्याऊ, म्यूजियम सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, मॉर्डन मार्केट, केईएम रोड, कोटगेट थाने के आगे से डाक बंगला, रानी बाजार चौराहा, गोगागेट, प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र गंगाशहर होते हुए रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचेंगे।

Tomorrow there will be a ride of saints in Bikaner, Mahatma will tour the city on camel, horse and buggy

Rambhadracharya ji Maharaj will come on Sunday, Ramkatha will be held.

  Bikaner. Bikaner city is going to turn into a religious city from Saturday. Saints, mahatmas, abbots and scholars from across the country will come out to visit the city. This procession will be amazing in which the saints will travel around the city riding on camels, horses, buggies, carts etc. The sight will become even more amazing when on the return journey this city tour will be joined by the Kalsha Yatra with hundreds of women.

The city tour of saints will pass through here:
This Sant Nagar tour will take place on Saturday morning at 9 am from Ramjharokha Kailashdham to Sujandesar Baba Ramdevji Temple, Shriramsar Road, Natthusar Gate, Nayashahar Police Station, Jassusar Gate, Chaukhunti, Phad Bazaar, Head Post Office, Sadulsingh Murti Circle, KEM Road, Coatgate, Jail Road, Kotwali. , Thatthera Mohalla, Bhujia Bazaar, Laxminath Temple, Gopnath Mahadev Temple will reach by 12 noon.

Confluence with Kalash Yatra here:
Those already present in the Gopnath temple will join the Kalash Yatra. From here, women carrying the urn on their heads and wearing the same dress will reach Siyaram Nagar, the venue of Ramjharokha Kailashdham, from Gopnath Temple via Gangashahr via Sujandesar Road. Before the Kalshayatra, the Sant Nagar excursion tour will be welcomed by people with flower showers at hundreds of places along the entire route. Program Secretary Shri Bhagwan Aggarwal said that with the blessings of Mahant Guru Ramdasji Maharaj, preparations for this divine event are almost complete. Yagya and worship rituals will be performed under the guidance of Yagyacharya Pt. Jugal Kishore Ojha.

The Lord will come on Sunday morning:
Program coordinator Ashok Modi said that Padma-winning Tulsi Peethadhishwar Jagadguru Shri Rambhadracharyaji Maharaj will arrive near Jaipur Road Vrindavan Enclave at 9 am on Sunday, November 19. Where he will be welcomed. From there, Ramjharokha will reach Kailashdham via Haldiram Pyau, Museum Circle, Ambedkar Circle, Modern Market, KEM Road, in front of Kotgate police station, Dak Bungalow, Rani Bazar intersection, Gogagate, Naturopathy Center Gangashahar.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT