अयोध्या में सिद्धि जौहरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय रत्न से सम्मानित

 0
अयोध्या में सिद्धि जौहरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय रत्न से सम्मानित
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

 

अयोध्या में सिद्धि जौहरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय रत्न से सम्मानित

इंडो नेपाल ग्रीन मिशन की ब्रांड ऐम्बैसडर जोधपुर की सिद्धि जौहरी ने अयोध्या में सम्पन्न हुवे पर्यावरण महाकुंभ में भारत और नेपाल का प्रतिनिधित्व किया। अयोध्या धाम राम नगरी में नीरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय पर्यावरण महाकुम्भ में राजस्थान जोधपुर से मिसज़ इंडिया इंटर्नैशनल सिद्धि जौहरी को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित होने के साथ उनको राष्ट्रीय रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

इंडो नेपाल ग्रीन मिशन की ब्रांड आइकॉन सिद्धि २४ दिसंबर २०२३ को पर्यावरण महाकुंभ में अमेरिका, थाईलैंड, कॉम्बोड़िया, कनाडा एवं नेपाल के साथ कई देश विदेश से पधारे पर्यावरणविद् के सहित भारत के अन्य राज्यों के पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ प्रदूषण मुक्त धरती के विषय पर चर्चा हुई। एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान नेपाल एवं भारत का प्रतिनिधत्व करना सिद्धि जौहरी ना सिर्फ़ जोधपुर बल्कि पूरे राजस्थान और भारत वर्ष एवं पड़ोसी मुल्क नेपाल के लिए अत्यंत गौरव की बात है। 

संयुक्त राष्ट्रीय के पर्यावरण प्रमुख एरिक सोल्हेम एवं कल्पतरु संस्था द्वारा वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित सिद्धि पर्यावरण के साथ समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है| विश्व पटल पर अपना छाप छोड़ने वाली सिद्धि जौहरी इंडो नेपाल ग्रीन मिशन की ब्रांड एंबेसडर, मिसेज़ इंडिया इंटरनेशनल, महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर, नेशनल हेल्थ एजुकेशन एंबेसडर ऑफ़ इंडिया, जनपरिषद एवं फ़ोर्टी महिला विंग की ब्रांड ऐम्बैसडर के साथ कई राष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़कर समाज को एक नई दिशा दे रही हैं और इसी क्रम में उन्हें बारम्बार राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाज़ा गया है | 

इसी क्रम में नीरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन (भारत सरकार का उपक्रम ) 24 दिसंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ के अवसर पर सिद्धि जौहरी को पद्मश्री डॉक्टर विजय कुमार शाह एवं सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डे द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित भी किया गया | यह सम्मान उनके देश विदेश में किए गए सामाजिक के हर क्षेत्र में किये कार्यों एवं उनके महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयास को देखते हुए दिया गया है।

Siddhi Jeweler Lal Bahadur Shastri honored with National Gemstone in Ayodhya

Siddhi Johri of Jodhpur, brand ambassador of Indo Nepal Green Mission, represented India and Nepal in the Environment Mahakumbh held in Ayodhya. Mrs. India International Siddhi Johri from Rajasthan Jodhpur was invited as a special guest in the International Environment Mahakumbh organized by Neerja Green India Parivar Foundation in Ayodhya Dham Ram Nagari and was also honored with the Rashtriya Ratna Award.

Siddhi, the brand icon of Indo Nepal Green Mission, discussed the topic of pollution free earth with environmental activists from other states of India including America, Thailand, Cambodia, Canada and Nepal along with environmentalists from many countries and foreign countries at the Environment Mahakumbh on 24th December 2023. Hui. It is a matter of great pride for Siddhi Johri not only for Jodhpur but for the entire Rajasthan, India and neighboring country Nepal to represent Nepal and India during the one-day program.

Siddhi, honored with the Vriksha Mitra Award by United National Environment Chief Eric Solheim and Kalpataru Sansthan, provides a new direction to the society along with the environment. Siddhi Johri, who has left her mark on the world stage, is the Brand Ambassador of Indo Nepal Green Mission, Mrs. India International, National Brand Ambassador of Women Empowerment, National Health Education Ambassador of India, Brand Ambassador of Jan Parishad and Forty Mahila Wing by being associated with many national organizations. She is giving a new direction to the society and in this sequence, she has been repeatedly honored with national and international awards.

In the same sequence, on the occasion of International Environment Mahakumbh on 24th December 2023, Neerja Green India Pariwar Foundation (a Government of India undertaking) also honored Siddhi Johri with Lal Bahadur Shastri Rashtriya Ratna Samman 2023 by Padmashree Dr. Vijay Kumar Shah and Cordial Shiromani Dr. Saurabh Pandey. went This honor has been given in view of her work in every social field in the country and abroad and her efforts related to women empowerment.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT