चौंकाने वाली खबर: युवती ने यूट्यूब से सीखा कैसे करें मर्डर, पति की हत्या , 2 साल पहले की थी शादी

 0
चौंकाने वाली खबर: युवती ने यूट्यूब से सीखा कैसे करें मर्डर, पति की हत्या , 2 साल पहले की थी शादी
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

चौंकाने वाली खबर: युवती ने यूट्यूब से सीखा कैसे करें मर्डर, पति की हत्या , 2 साल पहले की थी शादी

चौंकाने वाली खबर:राजस्थान के चूरू जिले से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। पुलिस ने आज दोपहर में 23 साल की सरोज को गिरफ्तार किया है। उसने अपने 26 साल के पति मोहनलाल की हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। हत्या करने के बाद पुलिस और परिवार को बेवकूफ बनाने के लिए भी सरोज ने कई हथकंडे अपनाए, लेकिन पुलिस ने जरा सी शक्ति की और सरोज ने सब कुछ बोल दिया। उसे आज दोपहर में जेल भेज दिया गया है।

चूरू में 2 साल पहले सरोज और मोहनलाल ने की शादी:
सदर थाना पुलिस ने बताया करीब 2 साल पहले सरोज और मोहनलाल ने शादी की थी। यह उनकी लव मैरिज थी। करीब 8 महीने पहले यह दोनों चूरू में आकर रहने लगे थे। पति मोहनलाल मजदूरी का काम करता था और सरोज नजदीक ही कपड़े की एक दुकान पर हेल्पर थी। सरोज को मोहनलाल की एक ही बात से चिढ़ थी और वह थी उसका शराब पीना।

रातभर पति की लाश गोद में रखी रही:
शराब पीने के कारण आए दिन झगड़ा होता था और अंत में मोहनलाल पत्नी सरोज के साथ मारपीट करता था। इसी से तंग आकर सरोज ने अपने पति की हत्या कर दी। सरोज ने पुलिस को बताया सोमवार रात को मोहन शराब पीकर आया था। दोनों का फिर से झगड़ा हुआ। जब मोहनलाल सरोज को पीटने के बाद सो गया तो गुस्से में सरोज ने कपड़े सुखाने की रस्सी से उसका गला घोट दिया। उसके बाद पूरी रात लाश को गोद में रखे बैठी रही, सोचती‌ रही की लाश को कैसे ठिकाने लगाना है...?

पुलिस के सामने महिला ने कबूला खौफनाक राज:
सवेरे जब आस पड़ोस के लोग जागे और मोहन का कमरा देर तक नहीं खुला तो मोहन के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिवार के लोग पहुंचे तो सरोज अंदर रोते हुए मिली। उसने कहा पति ने सुसाइड कर लिया, लेकिन मोहनलाल के परिवार के लोगों ने सरोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने मोहन का शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आज सवेरे सरोज को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया।

यूट्यूब पर सीखा था मर्डर करने का तरीका:
पुलिस ने सरोज का मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया। उसमें जांच पड़ताल की तो पता चला सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वह हत्या के तरीके खोज रही थी। उसके बाद उसने रस्सी से गला घोट कर उसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी उसने यूट्यूब पर देखा। उसके बाद इसी तरीके को अपनाया लेकिन, पुलिस ने कुछ ही घंटे में हत्या का यह राज खोल दिया।


   
   
   

Shocking news: Girl learned from YouTube how to commit murder, killed her husband, was married 2 years ago

Shocking news: A shocking news has come out from Churu district of Rajasthan. Police arrested 23-year-old Saroj this afternoon. She murdered her 26 year old husband Mohanlal. Sadar police station is investigating this entire incident. After committing the murder, Saroj adopted many tricks to fool the police and family, but the police used a little force and Saroj told everything. He has been sent to jail this afternoon.

Saroj and Mohanlal got married 2 years ago in Churu:
Sadar police station said that Saroj and Mohanlal got married about 2 years ago. This was their love marriage. About 8 months ago, both of them came to Churu and started living. Husband Mohanlal worked as a laborer and Saroj was a helper at a nearby clothing shop. Saroj was irritated by only one thing about Mohanlal and that was his drinking.

The dead body of her husband was kept in her lap throughout the night:
Due to drinking alcohol, there used to be fights every day and in the end Mohanlal used to beat his wife Saroj. Fed up with this, Saroj killed her husband. Saroj told the police that Mohan had come drunk on Monday night. Both of them fought again. When Mohanlal fell asleep after beating Saroj, an angry Saroj strangled him with a clothes-drying rope. After that, she sat with the dead body in her lap the whole night, wondering how to dispose of the dead body...?

The woman confessed a dreadful secret in front of the police:
When the people in the neighborhood woke up in the morning and Mohan's room did not open till late, Mohan's family was informed about it. When family members arrived, Saroj was found crying inside. She said the husband committed suicide, but Mohanlal's family filed a murder case against Saroj. On Tuesday, the police handed over Mohan's body to his family members after post-mortem. Saroj was taken into custody this morning and when he was interrogated, he told everything to the police.

Learned how to commit murder on YouTube:
Police also confiscated Saroj's mobile phone. When we investigated, it was found that she was searching for methods of murder on social media and YouTube. After that he tried to make it look like suicide by strangulating her with a rope. He also saw a video of this on YouTube. After that the same method was adopted but within a few hours the police revealed the secret of the murder.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT