राजस्थान में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बिना नंबर की गाड़ी का किया था यूज

 0
राजस्थान में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बिना नंबर की गाड़ी का किया था यूज
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

राजस्थान में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बिना नंबर की गाड़ी का किया था यूज

राजस्थान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि बाड़मेर शहर में भरे बाजार से एक युवक का अपहरण हो गया. दिनदहाड़े बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने एक युवक के अपहरण की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जिसके चलते शहर में सनसनी फैल गई. युवक के अपहरण की सूचना मिलने के बाद बाड़मेर पुलिस ने सक्रिय होकर जगह-जगह नाकेबंदी करवाई और सूचना के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की. पुलिस के सक्रिय होने और पीछा करने से दबाव में आकर बदमाशों ने बाड़मेर शहर से 20 किलोमीटर दूर भादरेस गांव के पास सुनसान जगह पर युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में फेंक कर फरार हो गए. 

युवक को पहले से मिल रही थी सूचना
घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है और एक आरोपी को हिरासत में लेने की भी सूचना मिल रही है. पीड़ित युवक को पुलिस ने इलाज के लिए बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है. जानकारी के अनुसार युवक मंगनाराम पुत्र कालूराम जाट चौहटन के लीलसर गांव का निवासी है. आपसी विवाद के चलते युवक को पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थी. जिसके चलते पीड़ित ने बाड़मेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर सुरक्षा देने की मांग भी की थी.

लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया पीड़ित ने 26 मार्च को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर बताया था कि उसे कुछ तस्कर धमकियां दे रहे हैं. जिससे उसकी जान को खतरा है. इसको लेकर उसने सुरक्षा देने की मांग की थी. जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बाड़मेर के सदर और कोतवाली और चौहटन थाने को तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. लेकिन तीनों ही पुलिस थानों ने बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आज यह बड़ी वारदात घटित हो गई. इस मामले को लेकर जांच करवा कर लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी.

Young man kidnapped in broad daylight in Rajasthan, numberless vehicle was used

The courage of criminals in Rajasthan is so high that a young man was kidnapped from a crowded market in Barmer city. In broad daylight, some miscreants who came in a numberless black Scorpio carried out a major incident of kidnapping of a young man. Due to which sensation spread in the city. After receiving information about the kidnapping of the youth, Barmer police became active and set up blockades at various places and started searching for the miscreants on the basis of information. Under pressure from the police being active and chasing them, the miscreants threw the young man in a seriously injured condition at a deserted place near Bhadres village, 20 kilometers away from Barmer city, and ran away.

The young man was getting information in advance
After the incident, the police is continuously searching for the accused and there is also information that one accused has been taken into custody. The police has admitted the victim youth to Barmer Government Hospital for treatment. According to the information, the youth Manganaram son of Kaluram Jat is a resident of Lilsar village of Chauhtan. Due to mutual dispute, the young man was receiving threats for the last few days. Due to which the victim appeared before the Barmer Superintendent of Police office and demanded security.

Action will be taken against negligent policemen
Giving information, Barmer Superintendent of Police Narendra Singh Meena said that on March 26, the victim had submitted a memorandum in the Barmer Superintendent of Police office saying that some smugglers were threatening him. Due to which his life is in danger. He had demanded security regarding this. Regarding this, instructions were given by the Superintendent of Police office to the Sadar and Kotwali and Chauhtan police stations of Barmer to take action against the smugglers. But all the three police stations did not take any action against the miscreants, due to which this major incident happened today. After getting this matter investigated, action will also be taken against negligent police personnel.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT