इटली की फेमस बेली डांसर लिंडा मार्टिनो मिस्र में एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, अश्लीलता फैलाने का आरोप

इटली की चर्चित बेली डांसर लिंडा मार्टिनो को मिस्र के काहिरा एयरपोर्ट पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जानें पूरी खबर।

 0
इटली की फेमस बेली डांसर लिंडा मार्टिनो मिस्र में एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, अश्लीलता फैलाने का आरोप
.
MYCITYDILSE

इटली की फेमस बेली डांसर लिंडा मार्टिनो मिस्र में एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, अश्लीलता फैलाने का आरोप

काहिरा, 11 जुलाई 2025। इटली की चर्चित बेली डांसर सोहिला तारेक हसन हग्गग, जो 'लिंडा मार्टिनो' नाम से मशहूर हैं, को मिस्र के काहिरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है।

काहिरा के अभियोजकों के मुताबिक, उन पर अश्लीलता फैलाने, कामुकता भड़काने और अनैतिकता को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लिंडा मार्टिनो ने अपने उत्तेजक डांस और हरकतों से सार्वजनिक नैतिकता के नियमों का उल्लंघन किया है।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो और परफॉर्मेंस की क्लिप्स काफी वायरल हो रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

फिलहाल, अभियोजन पक्ष ने उनकी रिमांड पर सुनवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।