हिस्ट्रीशीटरों सहित इन चार बदमाशों ने चार थाना इलाकों में फैलाई दहशत
हिस्ट्रीशीटरों सहित इन चार बदमाशों ने चार थाना इलाकों में फैलाई दहशत
बीकानेर। जिले के चार थाना इलाकों में बोलेरो में सवार दो हिस्ट्रीशीटर सहित चार बदमाशों ने ऐसी दहशत फैलाई कि पुलिस को करीब बारह घंटे भागमभाग करनी पड़ी। इन चारों बदमाशों ने हाइवे पर बने होटल-रेस्टोरेंट में न केवल फायरिंग और जमकर तोडफ़ोड़ की। बल्कि वहां मौजूद लोगों पर लाठी-सरियों से जानलेवा हमला किया और धमकी दी। वारदात के बाद पुलिस की 10 टीमें बदमाशों के पीछे लगीं। करीब 12 घंटे बाद चारों बदमाशों को पकड़ लिया जिनसे हथियार बरामद किए गए हैं।
नापासर के हिस्ट्रीशीटर गुसा ंईसर छोटा निवासी रामस्वरूप निंबडिय़ा,विजयपाल जाट, और सीताराम निंबडिय़ा व श्रीडूंगरगढ़ निवासी कालू भार्गव डीडवाना गए थे। वहां से नई बोलेरो गाड़ी लेकर आए जो कालू के नाम थी। मंगलवार की देर रात को करीब 3.30 बजे इन बदमाशों की शोभासर-बीछवाल टोल नाके पर काम करने वालों से बोलचाल हो गई। बदमाशों ने वहां मारपीट-तोडफ़ोड़ की।
वहां से ये खारा पहुंचे और ट्रांसपोर्टर मनोज से मारपीट कर छीना झपटी की। उसके बाद जयपुर बाइपास पहुंच गए और वहां गणगौर होटल पर काम करने वाले चन्द्रप्रकाश बिश्नोई पर लोहे के पाइप से हमला किया। चारों बदमाश बोलेरो लेकर एनएच 11 पर सेरूणा की रोही में वीर तेजा होटल गए और वहां जमकर उत्पात मचाया। खिड़की-दरवाजों के शीशे, कुर्सियां तोड़ दी। वहां मौजूद कर्मियों को धमकाया और मारपीट करने लगे तो वे जान बचाकर भागे। इस दौरान होटल संचालक रामनिवास गोदारा बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान के सुपरविजन में पुलिस की 10 टीमें बनाई और बदमाशों की तलाश शुरू की। बुधवार को सायंकाल करीब 4 बजे चारों बदमाशों को जामसर इलाके में पकड़ लिया गया। अभियुक्तों की तलाशी ली तो उनके पास एक पिस्टल, देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और बोलेरो जब्त कर ली है। चारों अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आदतन अपराधी रामस्वरूप के खिलाफ 16 और विजयपाल पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को पता चला है कि बदमाशों ने हाइवे पर एक-दो अन्य जगहों पर भी वारदात की है जिसकी तस्दीक की जा रही है। सेरूणा, नापासर, बीछवाल और जामसर थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुरानी अनबन के कारण की वारदातें :
बदमाशों ने पुरानी अनबन के कारण वारदातों को अंजाम दिया। टोल नाकों पर उनकी गाडिय़ों से टोल वसूला जाता था जिससे वे खफा थे। इसके अलावा हाइवे पर होटल-रेस्टोरे ंट में पूर्व में खाना-खाने के दौरान रुपयों के लेनदेन व अन्य कारणों से बोलचाल हो चुकी थी। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर मनोज से कालू की अनबन थी। नई गाड़ी लाने पर नशे की हालत में बदमाशों में ने हिसाब चुक ता करने की ठानी और वारदातों को अंजाम दिया।
ऐसे आए पकड़ में
डीडवाना में नई बोलेरो गाड़ी लेने गए बदमाशों में उपनी गांव निवासी रामनिवास भी शामिल था। वहां से वापस बीकानेर लौटे तो रामनिवास को पता चला कि उसकी माता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है और हालत गंभीर है। वे अस्पताल पहुंचे जहां रामनिवास रुक गया और चारों बदमाश वहां से रवाना हो गए। उसके बाद लगातार वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी तो सामने आया कि उपनी गांव का रामनिवास भी इनके साथ था।
उससे पूछताछ की गई तो डीडवाना से नई गाड़ी लाने और बदमाशों के नामों का खुलासा हो गया। सीओ सदर आईपीएस रमेश, सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज, सीओ लूणकरणसर नरेन्द्र पूनिया, एसएचओ जामसर, सेरूणा, नापासर, बीछवाल, डीएसटी ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग जुटाकर बदमाशों का पीछा किया और खोजबीन शुरू की। जामसर थाने के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सूचना मिली कि बदमाश बम्बलू में हो सकते हैं। एसएचओ रवि मीणा के साथ पुलिस की टीम वहां पहुंची और पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्त में लिया।
फौजी पर हमले का आरोपी भी है रामस्वरूप
बताया जा रहा है कि इनमें से एक रामस्वरूप निबंडिया 2 मई को मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में जमीनी विवाद में फौजी पर हमले का आरोपी भी है। जो कई दिनों से फरार चल रहा था। आखिरकार वह पुलिस की पकड़ में आ ही गया। पर सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ये बीस दिनों से कहा था। जिसे पुलिस ढूंढ नहीं पा रही थी।
These four miscreants including history sheeters spread terror in four police station areas
Bikaner. In four police station areas of the district, four miscreants including two history-sheeters riding in a Bolero spread such terror that the police had to run for about twelve hours. These four miscreants not only opened fire and vandalized the hotel and restaurant on the highway. Rather, they attacked the people present there with sticks and rods and threatened them. After the incident, 10 police teams went after the miscreants. After about 12 hours, all four miscreants were caught from whom weapons were recovered.
Napasar's history-sheeter Gusa Neesar Chhota resident Ramswaroop Nimbadia, Vijaypal Jat, and Sitaram Nimbadia and Sridungargarh resident Kalu Bhargav had gone to Didwana. From there they brought a new Bolero car which was in the name of Kalu. Late on Tuesday night at around 3.30 pm, these miscreants had a conversation with the people working at the Shobhasar-Bichwal toll post. The miscreants attacked and vandalized there.
From there they reached Khara and assaulted and snatched transporter Manoj. After that they reached Jaipur Bypass and attacked Chandraprakash Bishnoi, who worked at Gangaur Hotel, with an iron pipe. All four miscreants took Bolero to Veer Teja Hotel in Rohi of Seruna on NH 11 and created a ruckus there. The glass of windows, doors and chairs were broken. When they started threatening and assaulting the personnel present there, they ran away to save their lives. During this time, when hotel operator Ramnivas Godara came out, the miscreants fired at him and fled away after committing the crime. On receiving the information, SP Tejaswini Gautam reached the spot and took information.
Under the supervision of ASP Rural Pyarelal Shivran, 10 police teams were formed and started searching for the miscreants. On Wednesday around 4 pm, all four miscreants were caught in Jamsar area. When the accused were searched, a pistol, country-made pistol and cartridges were recovered from them. Police have seized weapons and Bolero. All four accused have been arrested under the Arms Act. Will be produced in the court on Thursday and taken on remand. There are 16 cases registered against habitual criminal Ram Swaroop and 8 cases against Vijaypal. Police have come to know that miscreants have also committed crimes at one or two other places on the highway, which is being verified. Separate cases have been registered in Seruna, Napasar, Beechwal and Jamsar police stations.
Incidents due to old differences:
The miscreants committed the crimes due to old differences. He was unhappy with the fact that toll was collected from his vehicles at toll points. Apart from this, earlier during meals in hotels and restaurants on the highway, conversations had taken place regarding money transactions and other reasons. Apart from this, Kalu had a rift with transporter Manoj. After bringing a new car, the miscreants, in an inebriated state, decided to settle scores and committed crimes.
This is how I got caught
Ramniwas, a resident of Upani village, was also among the miscreants who went to Didwana to buy a new Bolero car. When he returned to Bikaner from there, Ramnivas came to know that his mother was admitted in PBM Hospital and her condition was critical. They reached the hospital where Ramnivas stopped and the four miscreants left from there. After that, continuous incidents were committed. When the police started searching for the miscreants, it came to light that Ramnivas of Upni village was also with them.
When he was interrogated, he brought a new car from Didwana and the names of the miscreants were revealed. CO Sadar IPS Ramesh, CO Gangashahar Shalini Bajaj, CO Lunkaransar Narendra Poonia, SHO Jamsar, Seruna, Napasar, Beechwal, DST chased the miscreants after collecting CCTV footage and other clues and started investigation. Jamsar police station head constable Vinod Kumar received information that the miscreants might be in Bambalu. The police team along with SHO Ravi Meena reached there and the police team arrested them.
Ramswaroop is also accused of attack on soldier
It is being told that one of them, Ramswaroop Nibandiya, is also accused of attacking a soldier in a land dispute in Mukta Prasad police station area on May 2. Who was absconding for many days. Ultimately he was caught by the police. But the question is arising as to where this was said for twenty days. Which the police was not able to find.