बीकानेर में मां गवरजा के बनोले की रस्म धूमधाम से संपन्न

 0
बीकानेर में मां गवरजा के बनोले की रस्म धूमधाम से संपन्न
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर में मां गवरजा के बनोले की रस्म धूमधाम से संपन्न

बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित D-486, शांताकुंज में बीते 5 वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां गवरजा के बनोले की रस्म हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रश्मि राठी ने जानकारी दी कि परंपरागत तरीके से महिलाओं और कुंवारी बालिकाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से मां गवरजा की पूजा-अर्चना की और खोल भरने की रस्म निभाई।

गवरजा की पूजा और खोल भरने की रस्म

पूजा के दौरान महिलाओं और कन्याओं ने गवरजा माता और भगवान शिव के समक्ष पकवानों का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरे विधि-विधान से भक्ति गीतों का गायन किया गया और भक्तजनों ने गवरजा माता की महिमा का गुणगान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत प्रस्तुति

इसके पश्चात महिलाओं ने सदाबहार गीतों के साथ-साथ फिल्मी धुनों पर आधारित गानों की शानदार प्रस्तुति दी। कुंवारी बालिकाओं ने भी डीजे की धुन पर पारंपरिक और आधुनिक गीतों पर नृत्य कर माहौल को संगीतमय बना दिया।

प्रमुख गीत प्रस्तुति देने वाली महिलाएं:

  • कुमारी राठी, अरुणा राठी, शांति भटड, रश्मि राठी, मंजू चांडक, शकुंतला दमानी, दीपिका राठी, वंशिता सेन, उमा दमानी, पिंकी बिहानी, मनीषा राठी, डॉ. भारती राठी, सरस्वती करनानी, रमा बिहानी, स्वीटी मुंधडा, शिवानी रंगा, शालिनी रंगा, Mप्रेमलता सुथार

कुंवारी बालिकाओं ने किया मनमोहक नृत्य

महक राठी, लक्षिता रानी राठी, ममता बिश्नोई, भारती मालपानी, परी धामू सहित अन्य बालिकाओं ने फिल्मी गीतों और गवरजा भजनों पर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

पकवानों का भोग

कार्यक्रम के अंत में मां गवरजा, भगवान महादेव और ईश्वर जी सहित उनके पुत्र भाइयों को विविध प्रकार के पारंपरिक पकवानों का भोग अर्पित किया गया।

गवरजा माता की कृपा से सभी भक्तजनों ने इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
जय गवरजा माता!