बीकानेर: किसानों को झांसे में लेकर करोड़ों की हेराफेरी

 0
बीकानेर: किसानों को झांसे में लेकर करोड़ों की हेराफेरी

बीकानेर: किसानों को झांसे में लेकर करोड़ों की हेराफेरी

बीकानेर। दो किसानों को लोन दिलाने का झांसा देकर युवक ने फर्जी अकाउंट खुलवाया। उनके खातों से करीब 35 करोड़ रुपए का लेन-देन किया। अब किसानों जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले दर्ज करवाए है। पेमासर गांव में रहने वाले देबूराम जाट और बजरंगलाल जाट ने नागौर के श्रीबालाजी निवासी अरुण शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। देबूराम ने पुलिस को बताया कि अरुण शर्मा ने कम ब्याज पर लोन दिलाने के आश्वासन के बाद एसबीआई की उदासर ब्रांच में एक खाता खुलवाया। 

उसे पेनकार्ड और आधार कार्ड दिया गया था। कागजों के आधार पर उसने एक करंट अकाउंट भी खुलवाया, जिसकी जानकारी देबूराम को नहीं दी गई। इस खाते में मोबाइल नंबर भी उसकी जगह किसी ओर के दिए गए। बैंक मैनेजर ने खाते में ज्यादा लेन-देन होने की बात कही। तब ब्रांच में जाकर रिकार्ड चैक करवाया गया। पता चला कि उसके नाम से दो एकाउंट चल रहे हैं। एक एकाउंट में सात करोड़ 19 लाख तीन हजार 781 रुपए का लेन-देन हो चुका है। इस अकाउंट के साथ एक फर्जी ईमेल आईडी भी दी गई है, जो उसकी नहीं है। पेमासर के ही बजरंगलाल जाट ने पुलिस को बताया कि उसे पशुधन लोन दिलाने के लिए कागजात लिए थे। 

इन कागजात से भी एक करंट एकाउंट खोला गया। इस एकांउट में बजरंगलाल के साथ एक कंपनी का नाम जोड़ा गया। बजरंग लाल को पता ही नहीं था कि किसी देवदास महलू अडेक के नाम की कंपनी के साथ उसका कोई खाता है। इस अकाउंट से 25 करोड़ 20 लाख 67 हजार 899 रुपए का लेनदेन हो चुका है। इनमें अधिकांश लेन-देन बालाजी कम्प्यूटर्स, बालाजी एंटरप्राइजेज, लक्ष्मण फेबरिक, मनीषा फेबरिक, अब्राहिम एजेंसीज, प्ले प्वाइंट स्टेशन के नाम से लेनदेन हुआ है। बजरंग लाल का कहना है कि वो इनमें से किसी को नहीं जानता। ये सभी लेनदेन फर्जी हैं। पुलिस ने दोनों एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।