भाजपा किसान मोर्चा की बैठक कल बीकानेर में, कैलाश चौधरी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक कल बीकानेर में, कैलाश चौधरी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
बीकानेर। कैलाश चौधरी कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बैठक का आयोजन सुबह 10 बजे भाजपा संभाग मुख्यालय बीकानेर में किया जाएगा।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि बैठक में किसान हितों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और बैठक के माध्यम से योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़ एवं शहर जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
दोनों जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।


