बीकानेर में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आज, पुतला दहन की घोषणा

 0
बीकानेर में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आज, पुतला दहन की घोषणा
.
MYCITYDILSE

बीकानेर में भाजपा का कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आज, पुतला दहन की घोषणा

बीकानेर, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी के देहात एवं शहर संगठन द्वारा आज बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता पुतला दहन कर विरोध जताएंगे।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान मदन मेघवाल द्वारा भाजपा कार्यालय को लेकर की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा कार्यालय वह स्थान है जहां कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है तथा यहां से निकला प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा के भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के संस्कारों को भलीभांति जानती है और पूर्ववर्ती सरकार के समय हुई राजनीतिक घटनाएं प्रदेश देख चुका है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है और मदन मेघवाल के बयान में कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता आज विरोध प्रदर्शन कर मदन मेघवाल का पुतला दहन करेंगे।