बीकानेर खत्री मोदी समाज ने उद्योगपति गौरी शंकर मोदी का किया सम्मान, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

 0
बीकानेर खत्री मोदी समाज ने उद्योगपति गौरी शंकर मोदी का किया सम्मान, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
.
MYCITYDILSE

बीकानेर खत्री मोदी समाज ने उद्योगपति गौरी शंकर मोदी का किया सम्मान, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बीकानेर। सूरतगढ़ से पधारे समाजसेवी एवं उद्योगपति गौरी शंकर मोदी का बीकानेर आगमन पर श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन खत्री मोदी भवन कार्यालय में किया गया, जहां समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने साफा, सोल और माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्याम मोदी, कोषाध्यक्ष सचिन मोदी, प्रचार मंत्री नितिन खत्री, समाजसेवी अशोक मोदी, अधिवक्ता रविंद्र मोदी तथा पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर मोदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज में अब तक हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई तथा आगामी सामाजिक एवं विकास योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

समाज पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे संवाद और सहयोग से समाज में एकता और विकास को नई दिशा मिलती है। अंत में टीम श्याम मोदी ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।