राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज बीकानेर दौरे पर, 13 मई को लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

 0
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज बीकानेर दौरे पर, 13 मई को लेंगे महत्वपूर्ण बैठक
.
MYCITYDILSE

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज बीकानेर दौरे पर, 13 मई को लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

बीकानेर, 12 मई। अरुण चतुर्वेदी आज बीकानेर दौरे पर पहुंचेंगे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी दोपहर 3 बजे कोलायत पहुंचेंगे।

बीकानेर आगमन के बाद उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बीकानेर में रहेगा। इसके बाद 13 मई को वे वित्त आयोग की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें विभिन्न विकासात्मक एवं वित्तीय विषयों पर चर्चा की जाएगी।

श्याम पंचारिया ने बताया कि बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास, वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के बाद भी अरुण चतुर्वेदी का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बीकानेर में प्रस्तावित है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि 14 मई को अरुण चतुर्वेदी बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।