दिलीप सिंह राजपुरोहित रक्षाबंधन कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त, कुसुम शर्मा और पूजा मोहता सह-संयोजक
रक्षाबंधन 2025 पर बीकानेर देहात भाजपा द्वारा सेवा, संगठन और समर्पण के भाव से जनसहभागिता के साथ पर्व मनाया जाएगा।

दिलीप सिंह राजपुरोहित रक्षाबंधन कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त, कुसुम शर्मा और पूजा मोहता सह-संयोजक
क्षाबंधन प्रेम और भाईचारे का पर्व, बीजेपी मनाएगी सेवा व समर्पण के साथ – श्याम पंचारिया
बीकानेर, 7 अगस्त | MYCITYDILSE
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा रक्षाबंधन पर्व को जनसहभागिता और सामाजिक समर्पण के साथ भव्य रूप से मनाने की घोषणा की गई है।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आज जिला संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा की गई।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अनुशंसा पर दिलीप सिंह राजपुरोहित को रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम का संयोजक, तथा कुसुम शर्मा और पूजा मोहता को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी दी कि पार्टी 8 से 10 अगस्त 2025 के बीच बीकानेर देहात के विभिन्न क्षेत्रों, मंडलों और विधानसभाओं में यह पर्व मनाएगी। रक्षाबंधन को सेवा, संगठन और समर्पण के प्रतीक रूप में प्रस्तुत करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाएंगे।
उन्होंने कहा –
“रक्षाबंधन प्रेम और भाईचारे का पर्व है, जिसे हम आमजन के साथ मिलकर मनाएंगे और सामाजिक एकता का संदेश देंगे।”
पार्टी महिला मोर्चा की सहभागिता, राखी बांधने, सेवा कार्यक्रमों, और संगठनात्मक संवाद के ज़रिए इस पर्व को एक सामाजिक अभियान के रूप में मनाने की योजना बनाई गई है।