अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व महिला पतंजलि योग समिति ने किया योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर की योग शिक्षिकाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुनीता गुर्जर और डॉ. अजंता गहलोत के सानिध्य में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास किया तथा योग जागरूकता अभियान चलाया।

 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व महिला पतंजलि योग समिति ने किया योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास
.
MYCITYDILSE

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व महिला पतंजलि योग समिति ने किया योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर की योग शिक्षिकाओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को योग प्रोटोकॉल का सामूहिक पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम राजस्थान राज्य सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता गुर्जर एवं महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर की संरक्षिका डॉ. अजंता गहलोत के सानिध्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर समिति की योग शिक्षिकाओं और कार्यकर्ताओं ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।

राजस्थान राज्य सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिकाएं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित कर रही हैं। साथ ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव कर सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी योग शिक्षिकाओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।