13 दिनों से गायब नाबालिग,परिजनों का सब्र दे गया जवाब,पढ़े खबर

13 दिनों से गायब नाबालिग,परिजनों का सब्र दे गया जवाब,पढ़े खबर
13 दिनों से गायब नाबालिग,परिजनों का सब्र दे गया जवाब,पढ़े खबर
 
बीकानेर। युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने के मामले में अब परिजनों का सब्र जवाब देने लगा है। मामला गंगाशहर थाना इलाक़े का है। जहां पर पाँच सितंबर को पड़ोसी युवक नाबालिग को भगा ले गया। जिसको लेकर आज परिजन ज़िला कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए है। परिजनों का कहना है कि उनके मौहल्ले का युवक उनकी नाबालिग बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़करता था और उस पर बुरी नजर रखता था।
 
 पांच सितंबर को युवक घर से नाबालिग पुत्री को बहला–फुसलाकर अपने साथ ले गया।जिसकी रिपोर्ट गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज करवायी। लेकिन अभी तक उनकी पुत्री का पता नहीं लगाया जा सका है। परिजनों नेआशंका जताई कि उनकी पुत्री के साथ अनहोनी की घटना हो सकती है।
 
 इस संबंध पुलिस अधीक्षक से मिले। पुलिस अधीक्षक ने दोदिन का समय मांगा है। परिजनों ने बताया कि अभी तक पुलिस उनकी पुत्री को बरामद नहीं कर सकी है, ऐसे में धरना लगाकर बैठेहै। परिजनों की मांग है कि पुलिस उनकी पुत्री को जल्द से जल्द बरामद करे तथा आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करे।
Minor missing for 13 days, family's patience has run out, read the news
 
Bikaner. Family's patience is now running out in the case of a young man kidnapping a girl. The case is from Gangashahar police station area. Where on September 5, a neighbor kidnapped a minor. Due to which the family has sat on a dharna in the district collectorate today. The family says that a young man from their locality used to molest their minor daughter every day and had an evil eye on her.
 
On September 5, the young man lured the minor daughter from home and took her with him. The report of which was lodged in Gangashahar police station. But till now their daughter has not been traced. The family expressed apprehension that something untoward may happen to their daughter.
 
Met the Superintendent of Police in this regard. The Superintendent of Police has asked for two days' time. The family said that till now the police has not been able to recover their daughter, so they are sitting on a dharna. The family members demand that the police recover their daughter as soon as possible and take action against the accused youth.