विप्र सेना कोषाध्यक्ष कैलाश कठातला ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
विप्र सेना कोषाध्यक्ष कैलाश कठातला ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
नोखा। विप्र सेना नोखा तहसील के कोषाध्यक्ष कैलाश कठातला ने इस बार अपना जन्मदिन सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ अनोखे अंदाज में मनाया।
जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम भगवान की पूजा-अर्चना कर समाज कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद श्री गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज के स्मशान घाट रोड़ा में पक्षियों के लिए पालसिये (परिंडे) लगाकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
साथ ही सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को करीब 4 क्विंटल हरी सब्जी खिलाकर गौसेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
इस अवसर पर विप्र सेना तहसील अध्यक्ष हेमंत जोशी ने दूरभाष के माध्यम से कैलाश कठातला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में पुखराज सांखी, कानाराम शर्मा, श्याम सुंदर कठातला, मालचंद सारस्वत, ओमप्रकाश, श्याम, बब्लू पंचारिया, देवकिशन कठातला, हरिशंकर कठातला सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने कैलाश कठातला के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है।


