बीकानेर :- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
बीकानेर। बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा 20 मई 2026 की रात करीब 8:25 बजे सालासर कोटन फैक्ट्री के पास भोलासर क्षेत्र में हुआ।
पुलिस के अनुसार मामले में मनोज पुत्र पदमाराम मेघवाल निवासी अक्कासर ने गजनेर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता पदमाराम सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर चोट लगने से पदमाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


