खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी चुनाव: शिव सिंह शेखावत अध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
बीकानेर। खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन सम्पन्न हुए। निर्धारित समय तक केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तय की गई थी। अध्यक्ष पद हेतु शिव सिंह शेखावत, सचिव पद हेतु मनीष कामरा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु योगेश पोपली ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
किसी अन्य व्यापारी द्वारा किसी भी पद के लिए नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण तीनों पदाधिकारियों को वर्ष 2026-2027 एवं 2027-2028 के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके बाद खजांची मार्केट परिसर में व्यापारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जुगल राठी सहित राजीव अरोड़ा, छोटू बच्चावत, मुकेश देया, अशोक जी, शशिकांत स्वामी, अज्जू मोतिवाला, भजन लाल, मनीष फुलिया, नीलाभ गौड़, सुशील स्वामी, राजीव खत्री, ओम सोनी, चंदर, महेंद्र और अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

