बीकानेर: भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का जनसंपर्क कार्य नोखा में जनादेश की मांग के साथ

 0
बीकानेर: भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का जनसंपर्क कार्य नोखा में जनादेश की मांग के साथ
WHATSAPP VAAHAN BAZAR
WHATSAPP VAAHAN BAZAR

बीकानेर: भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का जनसंपर्क कार्य नोखा में जनादेश की मांग के साथ

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज नोखा विधानसभा क्षेत्र के पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोटों की अपील की। इस दौरान अम्बेडकर सर्किल से बाबा साहेब की मूर्ति  को पुष्प अर्पित कर काफिले के साथ निकले मेघवाल नवली गेट,जैन मंदिर,गणेश-हनुमान मंदिर,कृष्ण मंदिर,कपड़ा पट्टी,घंटासर,भूतड़ा कोलू,लखारा चौक,कटला चौक,जैन चौक होते हुए महावीर चौक पहुंचे।

रास्ते भर भाजपा प्रत्याशी का नोखा नगरवासियो की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर मेघवाल के साथ पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई,सुरेन्द्र सिंह,अशोक भाटी, आसकरण भट्टड,कैलाश विश्नोई,मांगू सिंह,डॉ महेन्द्र संचेती,महेन्द्र चौहान,रिछपाल सिंह,रामरतन तर्ड,मेघ सिंह,भजन लूणावत,जेठाराम,प्रकाश लूणावत,बाबू सिंह पडिहार,सईराम सियाग सहित अनेक भाजपाई शामिल रहे।

इस मौके पर भाजपा के नेताओं ने आमजन से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में उनके घर का प्रत्येक सदस्य आपके माध्यम से ही मोदी को वोट करेगा क्योंकि अर्जुन राम ने अपने वक्तव्य में कहा था कि एक परंपरा है कि मेरे माध्यम से ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलेगा। आप जो मुझे वोट देंगे वही वोट प्रधानमंत्री को मिलेगा। इसके बाद मेघवाल की समता भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें 19 अप्रेल को अपने बूथों पर जिम्मेदारी से बैठकर एक एक वोट बूथों तक लाएं। अगर हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता

यह खबर भी पढ़ें:- केंद्र की पिछली सरकारों ने बाबा साहब की विरासत को मिटाने का प्रयास किया :मेघवाल

Bikaner: Public relations work of BJP candidate Arjunram Meghwal with demand for mandate in Nokha.

Bikaner. BJP candidate from Bikaner Lok Sabha seat Arjunram Meghwal today appealed for votes by doing public relations in the municipality area of Nokha assembly constituency. During this, after offering flowers to the statue of Baba Saheb from Ambedkar Circle, Meghwal came out with the convoy via Navali Gate, Jain Temple, Ganesh-Hanuman Temple, Krishna Temple, Kapra Patti, Ghantasar, Bhutada Kolu, Lakhara Chowk, Katla Chowk, Jain Chowk. Reached Mahavir Chowk.

Throughout the way, the BJP candidate was welcomed by the residents of Nokha town by showering flowers. On this occasion, along with Meghwal, former MLA Bihari Lal Vishnoi, Surendra Singh, Ashok Bhati, Askaran Bhatt, Kailash Vishnoi, Mangu Singh, Dr. Mahendra Sancheti, Mahendra Chauhan, Richpal Singh, Ramratan Tard, Megh Singh, Bhajan Loonawat, Jetharam, Prakash Loonawat. Many BJP leaders including Babu Singh Padihar, Sairam Siyag were involved.

On this occasion, BJP leaders urged the common people that in the upcoming elections, every member of their family will vote for Modi only through you because Arjun Ram had said in his statement that there is a tradition that it is through me that Narendra Modi will be made the Prime Minister. Will get a chance to become. The Prime Minister will get the same vote you give me. After this, Meghwal held a meeting with the workers at Samta Bhawan. In which on April 19, sit responsibly at your booths and bring each vote to the booths. If we win the booth then no one can stop us from winning the elections.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT