श्याम रंगीला फाग कार्यक्रम – अजय पब्लिक स्कूल, पटेल नगर

 0
श्याम रंगीला फाग कार्यक्रम – अजय पब्लिक स्कूल, पटेल नगर
.
MYCITYDILSE

पटेल नगर स्थित अजय पब्लिक स्कूल में 1 मार्च को शाम 6 बजे से भव्य श्याम रंगीला फाग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम “बाबा की इच्छा तक” चलेगा, जिसमें भक्ति और उत्सव का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

शाला सचिव आनंद सिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विमर्शानंद महाराज, गिरी मठाधीश (शिवबाड़ी लालेश्वर महादेव मंदिर) रहेंगे। साथ ही बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन इज्यराज सिंह मेफावत करेंगे।

 कार्यक्रम की विशेषताएं:

  • भव्य भजन संध्या

  • श्याम फाग के रंगों से सराबोर प्रस्तुति

  • नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देवी-देवताओं की आकर्षक वेशभूषा में सहभागिता

  • पारिवारिक एवं सांस्कृतिक माहौल

विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।