बीकानेर प्रेस क्लब की आम सभा संपन्न, भूमि आवंटन प्रयास तेज और सदस्यता अभियान शुरू होगा

 0
बीकानेर प्रेस क्लब की आम सभा संपन्न, भूमि आवंटन प्रयास तेज और सदस्यता अभियान शुरू होगा
.
MYCITYDILSE

बीकानेर प्रेस क्लब की आम सभा में भूमि और भवन आवंटन प्रयास तेज करने का निर्णय लिया गया।

क्लब ने नया सदस्यता अभियान शुरू करने और पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने का फैसला किया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों की कमेटी बनाने पर भी सहमति बनी।

बीकानेर, 26 अप्रैल 2026। बीकानेर प्रेस क्लब की साधारण सभा बैठक रविवार को बीकानेर उद्योग व्यापार मंडल भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने की।

बैठक का संचालन करते हुए महासचिव विशाल स्वामी ने पूर्व कार्यसमिति बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ उद्योगपति फन्न बाबू को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई।

आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब के लिए भूमि और भवन आवंटन के प्रयास तेज किए जाएंगे। इसके लिए वरिष्ठ पत्रकारों की एक समिति गठित की जाएगी, जो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेगी।

बैठक में क्लब के संविधान में संशोधन करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। नए नियमों के अनुसार:

5 वर्ष से अधिक समय से पंजीकृत मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकार साधारण सदस्य बन सकेंगे।

लगातार दो बार सदस्य बने रहने पर मतदान अधिकार मिलेगा।

15 वर्ष से अधिक पत्रकारिता कर चुके पत्रकारों को आजीवन सदस्य बनाया जाएगा।

सेवानिवृत्त पत्रकारों को संरक्षक सदस्य का दर्जा दिया जाएगा।

वरिष्ठ सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं विभिन्न सेवाओं से जुड़े प्रबुद्धजनों को मानद सदस्य बनाया जाएगा।

इसके अलावा भूखंड से वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटन दिलाने के प्रयास तथा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक को पत्रकार हितों और प्रेस क्लब के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, अनुराग हर्ष, भवानी जोशी, वर्तमान कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी में मंचासीन रहे। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य राजा जोशी, निखिल स्वामी व 

विक्रम जागरवाल, प्रमोद आचार्य, रमजान मुगल, नीरज जोशी, अरविंद व्यास, मुदिता पोपली, साहिल पठान, राजेश छंगाणी, अजीज भुट्टा, राजेश ओझा, जीतू बीकानेरी, वीरेंद्र पुरोहित, मुकेश पुरोहित, भगवान देव सारस्वत, धीरज जोशी, सुमित व्यास, रमेश बिस्सा आदि ने विचार रखे। बैठक में कौशलेश गोस्वामी, रौनक व्यास, महेश स्वामी, मोहम्मद अली पठान, शिव भादानी, सरजीत सिंह, अलंकार गोस्वामी, मोहन थानवी, मुजिबर रहमान, बाबूसिंह कच्छावा, जितेंद्र व्यास, नितिन खत्री, मोहनलाल कड़ेला, मुकेश पुरोहित, गोरधन सोनी, मनीष स्वामी, बुधराम सिहाग, प्रदीप कुमार मोदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।