बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी ने फन्ना बाबू को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिल जताई संवेदना

 0
बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी ने फन्ना बाबू को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिल जताई संवेदना
.
MYCITYDILSE
  • बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकाजी ग्रुप संस्थापक स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को श्रद्धांजलि दी।
  • उन्होंने निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं।
  • सिद्धि कुमारी ने फन्ना बाबू के उद्योग जगत में योगदान को प्रेरणादायक बताया।

बीकानेर, 27 अप्रैल। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकाजी ग्रुप के संस्थापक एवं वरिष्ठ उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल के निधन पर उनके निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक सिद्धि कुमारी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सिद्धि कुमारी ने कहा कि स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ का जीवन उद्योग जगत में नवाचार, परिश्रम, अनुशासन और दूरदृष्टि का प्रेरणास्रोत रहा।

उन्होंने कहा कि फन्ना बाबू ने अपने अथक प्रयासों से बीकानेर की पारंपरिक स्वाद संस्कृति को न केवल देशभर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस दौरान भाजपा नेता मनीष सोनी एवं कुणाल कोचर ने भी स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।