बीकानेर के सांखला और कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम में राहत, कल से लगेंगे छाया टेंट

 0
बीकानेर के सांखला और कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम में राहत, कल से लगेंगे छाया टेंट
.
MYCITYDILSE

बीकानेर के सांखला और कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम में राहत, कल से लगेंगे छाया टेंट

बीकानेर। शहर के सांखला रेलवे फाटक और कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान आमजन को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब दोनों स्थानों पर छाया टेंट लगाए जाएंगे, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम और आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराया।

श्याम पंचारिया ने बताया कि दोनों रेलवे फाटकों पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

उन्होंने जिला कलेक्टर को बताया कि गत वर्ष प्रशासन द्वारा इन स्थानों पर टेंट की व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को राहत मिली थी। इसी को देखते हुए इस वर्ष भी सांखला एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर शीघ्र छाया टेंट लगाने की मांग की गई।

इस पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्देश जारी करने की बात कही और आश्वस्त किया कि कल से दोनों स्थानों पर टेंट व्यवस्था कर दी जाएगी

मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह त्वरित निर्णय सराहनीय है और इससे हजारों शहरवासियों को गर्मी में राहत मिलेगी।