शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर जुगल राठी सक्रिय, जिला कलेक्टर से समाधान को लेकर अहम वार्ता

 0
शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर जुगल राठी सक्रिय, जिला कलेक्टर से समाधान को लेकर अहम वार्ता
.
MYCITYDILSE

शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर जुगल राठी सक्रिय, जिला कलेक्टर से समाधान को लेकर अहम वार्ता

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कलेक्टर निशांत जैन से भेंट कर शोभासर-बदरासर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र में अनेक औद्योगिक और वाणिज्यिक इकाइयाँ संचालित होने के बावजूद अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे व्यापारियों और उद्योगपतियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में निम्न प्रमुख समस्याएं उठाई गईं:

जल आपूर्ति की समस्या

क्षेत्र में नियमित पेयजल एवं औद्योगिक जल आपूर्ति नहीं होने से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

रोड लाइट की कमी

पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं होने से रात्रि में आवागमन और सुरक्षा प्रभावित होती है।

बिजली ट्रिपिंग की समस्या

हाई वोल्टेज लाइनों के नीचे पेड़ों के कारण बार-बार बिजली बाधित होती है।

बैंकिंग सुविधाओं का अभाव

क्षेत्र में बैंक शाखा या एटीएम सुविधा उपलब्ध नहीं है।

प्राथमिक चिकित्सा सुविधा का अभाव

आपातकालीन परिस्थितियों के लिए कोई डिस्पेंसरी उपलब्ध नहीं है।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया कि PHED, विद्युत विभाग, नगर निगम, वन विभाग, बैंकिंग संस्थान और चिकित्सा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान शोभासर-बदरासर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघाराम गोदारा, सचिव विमल चांडक, उपाध्यक्ष संदीप बुडानिया, कोषाध्यक्ष दामोदर माहेश्वरी और सह सचिव लालचंद खीचड़ भी उपस्थित रहे।

मंडल सचिव संजय जैन सांड ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से जल्द ही क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।