बीकानेर IOCL इंडेन बॉटलिंग प्लांट में मॉक ड्रिल, एयर स्ट्राइक व गैस टैंकर आग पर पाया काबू

 0
बीकानेर IOCL इंडेन बॉटलिंग प्लांट में मॉक ड्रिल, एयर स्ट्राइक व गैस टैंकर आग पर पाया काबू
.
MYCITYDILSE

बीकानेर IOCL इंडेन बॉटलिंग प्लांट में मॉक ड्रिल, एयर स्ट्राइक व गैस टैंकर आग पर पाया काबू

बीकानेर, 25। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीछवाल स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की जांच के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि राजस्थान सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित आपात स्थिति, विशेष रूप से आगजनी और औद्योगिक दुर्घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों की तत्परता का परीक्षण करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान एयर स्ट्राइक और गैस टैंकरों में आग लगने जैसी काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सायरन बजते ही कर्मचारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्धारित निकासी मार्गों से सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान किया।

फायर सेफ्टी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। एडीएम सिटी रमेश देव ने बताया कि ड्रिल के दौरान घायलों को रेस्क्यू कर शीघ्र अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास भी सफलतापूर्वक किया गया।

इस संयुक्त अभ्यास में प्लांट के फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ नगर निगम, चिकित्सा विभाग, SDRF, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, NCC और पुलिस विभाग ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

भैरू दान बारहठ ने बताया कि प्लांट टीम ने रेस्क्यू, साइट क्लीयरेंस और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मॉक ड्रिल के अंत में ऑल क्लियर सायरन बजाया गया।

इस दौरान चक्रवर्ती सिंह, यशपाल आहूजा, बृजलाल शर्मा, सुभाष बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह मॉक ड्रिल बीकानेर में औद्योगिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।