गहलोत सरकार के अफसरों का होगा ट्रांसफर: बैठक में लोकसभा हार और आगामी उपचुनाव पर चर्चा

भजनलाल सरकार में अफसरों के ट्रांसफर की चर्चा तेज़,सीएम आवास पर हुई बैठक में लोकसभा चुनावों में हार और आगामी उपचुनावों पर चर्चा

गहलोत सरकार के अफसरों का होगा ट्रांसफर: बैठक में लोकसभा हार और आगामी उपचुनाव पर चर्चा


गहलोत सरकार के अफसरों का होगा ट्रांसफर: बैठक में लोकसभा हार और आगामी उपचुनाव पर चर्चा

सीएम आवास पर हुई बैठक में 11 लोकसभा सीट पर हार पर मंथन हुआ. लोकसभा प्रभारी मंत्री, जिला अध्यक्ष, विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा. पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव पर चर्चा हुई. भजन लाल सरकार आते ही ब्यूरोक्रेसी में लगातार बदलाव कर रही है.

बजट सत्र के बाद अफसरों को होगा ट्रांसफर 
भजनलाल सरकार के 6 महीने हो गए. 100 से अधिक IAS, APS और AFS पुराने पदों पर बने हैं. कई अहम पदों पर पिछली कांग्रेस सरकार के ही अधिकारी काम देख रहे हैं. अब फिर अफसरों के ट्रांसफर होंगे. अगले महीने बजट सत्र शुरू होने वाला है. माना जा रहा है कि बजट सत्र के बाद अफसरों का ट्रांसफर होगा. 

अधिकतर एक ही पद पर लगे हैं 
गहलोत सरकार के समय से ही करीब 45 IAS, 55 IPS और 25 AFS पदों पर जमे हैं. इनमें भी अधिकतर 2022 से एक ही पद पर लगे हैं. कई जिलों के एसपी और कई रेंज आईजी भी पूर्ववर्ती सरकार के समय से कामकाज संभाल रहे हैं. 

कई अफसर कांग्रेस के समय से ही अपने पदों पर काम कर रहे हैं  
पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग, एडीजी प्लानिंग, एडीजी पुलिस आधुनिकीकरण, रेलवे, ट्रेनिंग, क्राइम और यातायात पुराने पदों पर जमे हैं. जयपुर पुलिस आयुक्त, उदयपुर आईजी और करीब 25 आईएफएस राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस के समय से ही अपने पदों पर काम कर रहे हैं. 

लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर हार पर होगा मंथन 
लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर हार पर भाजपा में आज भी मंथन होगा. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में  बैठकों का दौर चलेगा. कल 7 लोकसभा सीटों पर हार के कारणों पर चर्चा हुई थी. टोंक-सवाई माधोपुर, नागौर, बाड़मेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और दौसा सीटों पर हार की समीक्षा की. आज बची बांसवाड़ा डूंगरपुर, करौली-धौलपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर सीटों पर हार के कारणों पर होगा चिंतन होगा. 

विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा 
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश मौजूद रहेंगे. लोकसभा प्रभारी मंत्री, जिला अध्यक्ष, विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा. 

Officers of Gehlot government will be transferred: Lok Sabha defeat and upcoming by-elections discussed in the meeting

In the meeting held at the CM residence, there was a discussion on the defeat on 11 Lok Sabha seats. Feedback will be taken from the Lok Sabha in-charge minister, district president, MLAs. The by-elections to be held on five assembly seats were discussed. As soon as the Bhajan Lal government came, it is constantly making changes in the bureaucracy.

Officers will be transferred after the budget session

It has been 6 months of Bhajan Lal government. More than 100 IAS, APS and AFS are still on old posts. Officers of the previous Congress government are looking after the work on many important posts. Now the officers will be transferred again. The budget session is going to start next month. It is believed that the officers will be transferred after the budget session.

Most are on the same post

Around 45 IAS, 55 IPS and 25 AFS have been stuck on posts since the time of Gehlot government. Most of them are also on the same post since 2022. SPs of many districts and many range IGs are also handling the work since the time of the previous government.

Many officers have been working on their posts since the time of Congress

The Director General of Police Training, ADG Planning, ADG Police Modernization, Railways, Training, Crime and Traffic are stuck on their old posts. Jaipur Police Commissioner, Udaipur IG and about 25 IFS officers have been working on their posts since the time of the previous Congress government of the state.

There will be brainstorming on the defeat on 11 seats in the Lok Sabha elections

There will be brainstorming in the BJP today also on the defeat on 11 seats in the Lok Sabha elections. A series of meetings will be held in the BJP state office. Yesterday, the reasons for the defeat on 7 Lok Sabha seats were discussed. The defeat on Tonk-Sawai Madhopur, Nagaur, Barmer, Sikar, Jhunjhunu, Churu and Dausa seats were reviewed. Today, there will be introspection on the reasons for the defeat on the remaining Banswara Dungarpur, Karauli-Dholpur, Bharatpur, Sri Ganganagar seats.

Feedback will be taken from MLAs
BJP state president CP Joshi, Lok Sabha election state in-charge Vinay Sahasrabuddhe, state co-in-charge Vijaya Rahatkar, national organizer V Satish will be present. Feedback will be taken from Lok Sabha in-charge minister, district president, MLAs.