गहलोत पर मंत्री जोगाराम का पलटवार, बोले- ‘खरगे को आपने कैसे अप-डाउन कराया, जग जाहिर

 गहलोत पर मंत्री जोगाराम का पलटवार, बोले- ‘खरगे को आपने कैसे अप-डाउन कराया, जग जाहिर
 गहलोत पर मंत्री जोगाराम का पलटवार, बोले- ‘खरगे को आपने कैसे अप-डाउन कराया, जग जाहिर
 
जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी गर्माहट बढ़ती जा रही है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ‘दिल्ली अप-डाउन’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उन्होंने कैसे अप-डाउन कराया था। वह जग जाहिर है। पूरा कार्यकाल सरकार बचाने की जोड़-तोड़ में निकाल दिया। जयपुर और जैसलमेर के होटलों में सरकार और कांग्रेस के विधायक बंद रखे गए।
 
खुद मियां फजीहत औरों को नसीहत- जोगाराम पटेल:
पटेल ने कहा कि गहलोत की बातें सुनकर एक ही कहावत याद आ रही है, खुद मियां फजीहत औरों को नसीहत। अगर पांच साल उन्होंने जनता के कामों पर ध्यान दिया होता तो आज विपक्ष में नहीं बैठना पड़ता। उनके कारनामों की परतें तो उनके जमूरे आए दिन दिल्ली में जांच एजेंसियों के सामने उधेड़ रहे हैं। इस कारण बौखलाहट में मुख्यमंत्री को अपमानित करने पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेस के पिछले 5 साल के कारनामों से प्रदेश का विकास डाउन ही नहीं रसातल में चला गया। अब मात्र 10 माह में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।
 
सरकार पूरी तरह फेल- गहलोत:
बताते चलें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत की व शोक सभाओं में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में भजनलाल सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है, कोई मनाने में लगा है।
 
गवर्नेंस पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है। अधिकारी और लोग डेंगू से मर रहे हैं। यहां सीएम भजनलाल शर्मा पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब दिल्ली अप-डाउन करना बंद करें। प्रदेश की जनता का ख्याल रखें।
Jaipur: Minister Jogaram hits back at Gehlot, says- 'How did you make Kharge go up-down, it is known to all
 
Jaipur: Political heat is increasing before the assembly by-elections in Rajasthan. Parliamentary Affairs Minister Jogaram Patel hit back at former CM Ashok Gehlot's 'Delhi up-down' statement. He said that how he made the current Congress President Mallikarjun Kharge go up-down is known to all. He spent his entire tenure in manipulations to save the government. The government and Congress MLAs were kept locked in hotels in Jaipur and Jaisalmer.
 
The man himself is embarrassed and others are being advised- Jogaram Patel:
Patel said that after listening to Gehlot's words, only one saying comes to mind, the man himself is embarrassed and others are being advised. If he had paid attention to the works of the people for five years, he would not have to sit in the opposition today. The layers of his deeds are being exposed by his men in front of the investigating agencies in Delhi every day. Due to this, in frustration, he has become hell-bent on insulting the Chief Minister. Due to the antics of Congress in the last 5 years, the development of the state has not only gone down but has also gone to the abyss. Now in just 10 months, Rajasthan is touching new heights of development.
 
Government has completely failed - Gehlot:
Let us tell you that before this, former Chief Minister Ashok Gehlot reached Jodhpur on Sunday. Where he participated in many programs and attended condolence meetings. During this, while talking to the media at the airport, he took a dig at the Bhajan Lal government and said that there is no government but a circus going on in Rajasthan. Some minister is resigning, some are trying to convince.
 
Cornering the government on governance, he said that the government has completely failed. Officers and people are dying of dengue. Here, attacking CM Bhajan Lal Sharma, he said that the Chief Minister should now stop going up and down to Delhi. Take care of the people of the state.