भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर, संगठनात्मक बैठक और ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम में लेंगे भाग

 0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर, संगठनात्मक बैठक और ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम में लेंगे भाग
.
MYCITYDILSE

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर, संगठनात्मक बैठक और ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम में लेंगे भाग

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे भाजपा संभाग मुख्यालय, बीकानेर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इसके पश्चात शाम 5 बजे ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर माली समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाज को संबोधित करेंगे।

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे को लेकर संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।