नोखा में डॉ. विजय कुमार भार्गव का सराहनीय योगदान, इंद्रा रसोई में भोजन सेवा के लिए दिया सहयोग
नोखा में डॉ. विजय कुमार भार्गव का सराहनीय योगदान, इंद्रा रसोई में भोजन सेवा के लिए दिया सहयोग
नोखा। क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. विजय कुमार भार्गव ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक सामाजिक संस्था को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा को मजबूत किया।
डॉ. भार्गव द्वारा अन्नपूर्णा सेवा सीमित के अंतर्गत संचालित इंद्रा रसोई, नोखा में भोजन व्यवस्था के लिए सहयोग दिया गया। उनके इस योगदान से गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार भार्गव ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि सक्षम लोग आगे आकर सहयोग करें तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए श्रीनिवास झंवर का विशेष आभार व्यक्त किया, जो लगातार जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. विजय कुमार भार्गव का सामाजिक कार्यों में योगदान लगातार जारी है। उनके इस सहयोग से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिल रही है, बल्कि क्षेत्र में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत हो रही है।


