भाजपा पुराना शहर मंडल की शक्ति केंद्र संयोजक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर जोर
भाजपा पुराना शहर मंडल की शक्ति केंद्र संयोजक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर जोर
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के पुराना शहर मंडल बीकानेर पश्चिम में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने की। बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर 26 मई तक सभी बूथ बैठकों को पूर्ण करें।
इसके साथ ही उन्होंने माह के अंतिम रविवार तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम सहित सभी संगठनात्मक गतिविधियों की फोटो एवं रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में वार्डवार बूथ अध्यक्षों की बैठकें आयोजित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर बद्री पुरोहित, गणेश व्यास, वीरेन्द्र पुरोहित, हरीश भोजक, लोकेश सोनगरा, चंद्रप्रकाश खत्री, मालचंद सुथार, विष्णु दत्त छंगाणी, अनिरुद्ध आचार्य एवं निखिल आचार्य सहित अनेक ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


