राजकुमार मोदी बीछवाल उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिलाई शपथ
राजकुमार मोदी बीछवाल उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दिलाई शपथ
बीकानेर। राजकुमार मोदी को बीछवाल उद्योग संघ की कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उन्हें शपथ दिलाई।
खत्री मोदी समाज से जुड़े समाजसेवी एवं उद्योगपति राजकुमार मोदी के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर समाज में खुशी का माहौल है। विभिन्न समाजबंधुओं एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
श्याम मोदी ने राजकुमार मोदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राजकुमार मोदी लंबे समय से सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ उद्योग संघ को मिलेगा।
समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजकुमार मोदी उद्योग एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।


