भाजपा नेता पर फायरिंग, दोनों पैरों में लगी गोली, नीमराना में इलाज जारी

भाजपा नेता नरदेव यादव को गेस्ट हाउस में घुसकर मारी गोली, घायल अवस्था में नीमराना अस्पताल में इलाज जारी। पुलिस ने जांच तेज की।

 0
भाजपा नेता पर फायरिंग, दोनों पैरों में लगी गोली, नीमराना में इलाज जारी
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

भाजपा नेता नरदेव यादव पर जानलेवा हमला, ऑफिस में घुसकर चलाई गोली

कोटपूतली-बहरोड़। शुक्रवार रात को जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा किसान मोर्चा नीमराना मंडल के अध्यक्ष नरदेव यादव पर फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस में घुसकर फायरिंग की गई।

जानकारी के अनुसार, नरदेव यादव शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्त अक्षय के साथ गेस्ट हाउस में बैठे थे। इस दौरान दो कारों में सवार 5-6 बदमाश अचानक वहां पहुंचे और नरदेव यादव पर 2-3 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से नरदेव यादव के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। वहीं, अक्षय ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को नीमराना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, नरदेव यादव की हालत अभी स्थिर है, लेकिन पैर में गहरी चोटें हैं।

फायरिंग के बाद जाते समय बदमाशों ने भाजपा नेता की कार पर भी गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल नरदेव यादव ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।