केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को मानद डॉक्टरेट उपाधि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को मानद डॉक्टरेट उपाधि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
.
MYCITYDILSE

केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को मानद डॉक्टरेट उपाधि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRU) के 40वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को कृषि एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को प्राप्त यह सम्मान उनके वर्षों से किए जा रहे जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मेघवाल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इनमें प्रदेश प्रवक्ता (ओबीसी मोर्चा) महावीर चारण, भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दैया, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, महेंद्र ढाका, जैना महाराज सहित विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. अर्जुन राम मेघवाल को मिला यह सम्मान उनके सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों और समाज के प्रति समर्पण की पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे जनसेवा और राष्ट्रहित में इसी प्रकार योगदान देते रहेंगे।

भाजपा पदाधिकारियों ने इस अवसर को बीकानेर और राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए डॉ. मेघवाल के स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।