बीकानेर के पैरा नेशनल खिलाड़ी ओम प्रकाश विश्नोई को मिली नई व्हीलचेयर, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने बढ़ाया हौसला

बीकानेर के पैरा नेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी ओम प्रकाश विश्नोई को टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने खेल के लिए विशेष व्हीलचेयर भेंट की। अब वे इंदौर में होने वाली पैरा नेशनल चैंपियनशिप में पूरे उत्साह के साथ बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बीकानेर के पैरा नेशनल खिलाड़ी ओम प्रकाश विश्नोई को मिली नई व्हीलचेयर, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने बढ़ाया हौसला
.
MYCITYDILSE

बीकानेर के पैरा नेशनल खिलाड़ी ओम प्रकाश विश्नोई को मिली नई व्हीलचेयर, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने बढ़ाया हौसला

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। आगामी पैरा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने जा रहे दिव्यांग खिलाड़ी ओम प्रकाश विश्नोई का हौसला अब और मजबूत हो गया है। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने उनकी खेल संबंधी जरूरत को देखते हुए उन्हें विशेष स्पोर्ट्स व्हीलचेयर भेंट की है, जिससे वे बेहतर अभ्यास कर सकेंगे और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

दोनों पैरों से दिव्यांग ओम प्रकाश विश्नोई आगामी 9 अगस्त से इंदौर में आयोजित होने वाली पैरा नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि उपयुक्त स्पोर्ट्स व्हीलचेयर के अभाव में उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिता के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस जानकारी के बाद एसएमएस दिव्यांग संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया की सहमति से राजकीय चिकित्सालय, आरसीपी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की ओर से उनकी आवश्यकता के अनुरूप विशेष व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक की उपस्थिति में यह व्हीलचेयर ओम प्रकाश को सौंप दी गई।

नई व्हीलचेयर प्राप्त करने के बाद ओम प्रकाश भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा, "मैं पैरा नेशनल चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बीकानेर और अपने सभी शुभचिंतकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।"

कार्यक्रम में एसएमएस दिव्यांग संस्थान की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया, लक्ष्मण रामावत, वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी सतपाल कंसल, चिकित्सा केंद्र के चिकित्सक एवं स्टाफ, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता एवं पंकज कंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी अतिथियों ने ओम प्रकाश विश्नोई को आगामी पैरा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और बीकानेर के साथ-साथ राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।