नोखा में तेरापंथ युवक परिषद बैठक संपन्न, युवाओं में नव ऊर्जा और संगठन मजबूती का संकल्प
नोखा में तेरापंथ युवक परिषद बैठक संपन्न, युवाओं में नव ऊर्जा और संगठन मजबूती का संकल्प
नोखा। तेरापंथ युवक परिषद नोखा एवं तेरापंथ किशोर मंडल नोखा के लिए आज का दिन अत्यंत प्रेरणादायी और मार्गदर्शक रहा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (North Zone) के संयोजक जितेश पोखरना के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन की दिशा, विकास, आगामी योजनाओं तथा युवाओं और किशोरों की सक्रिय भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आने वाले समय में नई गतिविधियों को गति देने पर विचार साझा किए।
संयोजक जितेश पोखरना ने अपने प्रेरणादायी विचारों से सभी साथियों में नई ऊर्जा, उत्साह और दायित्व भावना का संचार किया। उन्होंने युवाओं को संगठन से जुड़कर सेवा, संस्कार और साधना के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद नोखा और तेरापंथ किशोर मंडल नोखा के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक को भविष्य की योजनाओं और संगठन विस्तार की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया गया।
अंत में परिषद पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन से जुड़ाव ही संस्कार, सेवा और साधना को सशक्त बनाता है।


