बीकानेर जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, व्यापार जगत में उत्साह
बीकानेर। जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को बल्लभगार्डन स्थित हेम मंजरी गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों और व्यापार जगत में उत्साह का माहौल है।
समिति अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने बताया कि समारोह में ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र जिन्दल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगल राठी तथा रासबिहारी शर्मा मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा रजनीश शर्मा, मुकेश छींपा, पर्वत सिंह, डी.पी. पच्चीसिया और बाबूलाल रानावत भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें अध्यक्ष राजेन्द्र काला, सचिव किशन लाल प्रजापत और कोषाध्यक्ष भागीरथ गहलोत सहित समिति के पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन संगठन को मजबूत बनाने, व्यवसायिक एकता बढ़ाने और टेंट व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम


