बीकानेर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर भाजपा गंगाशहर मंडल के सेवा कार्यक्रम, महारैली में पुष्प वर्षा
बीकानेर, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के गंगाशहर मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बीकानेर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा, समरसता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः अंबेडकर सर्कल, बीकानेर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। भाजपा गंगाशहर मंडल के पदाधिकारी पूरे उत्साह के साथ पहुंचे और बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके बाद आयोजित विशाल महारैली में पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया गया। साथ ही आमजन के लिए आइसक्रीम एवं शीतल जल वितरण किया गया, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल के नेतृत्व में तथा अर्जुन राम मेघवाल की प्रेरणा से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मोहन सुराणा, संपत पारीक, श्याम चौधरी, नरेश नायक, मंडल महामंत्री गोविंद सारस्वत, मंडल उपाध्यक्ष राजश्री कच्छावा, मूलचंद दैया, विनोद भाटी, बूथ अध्यक्ष विमल पारीक, शिवबाड़ी मंडल महामंत्री दिनेश मोदी, शिव गहलोत, ललित चांवरिया, किशन जनागल, कोषाध्यक्ष संजय सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और समानता के अग्रदूत के रूप में स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाया गया न्याय, अधिकार और सम्मान का मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने समाज में समानता, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया तथा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


