भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बीकानेर में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

बीकानेर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गोकुल सर्कल से पारीक चौक तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया।

 0
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बीकानेर में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बीकानेर में सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

बीकानेर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज बीकानेर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।
गोकुल सर्कल से रवाना होकर यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पारीक चौक तक पहुंची।

यात्रा का शुभारंभ परशुराम शोभा यात्रा टीम द्वारा संयोजक रवि कलवानी के नेतृत्व में किया गया, तथा इसे वाई. के. शर्मा 'योगी' और भंवरलाल सांखी के निर्देशन में सम्पन्न किया गया।
सरजू दास जी महाराज और पुजारी बाबा ने ध्वजा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, पानी, शरबत और शिकंजी की व्यवस्था की गई।
रैली में आगे-आगे सुसज्जित ऊंट, उसके पीछे डीजे और झांकियां चलीं, जिनमें श्री गणेश, भगवान परशुराम, राम-सीता, हनुमानजी आदि के स्वरूप दर्शाए गए।

प्रमुख उपस्थित गणमान्य जनों में सुशील पंचारिया, देवेंद्र सारस्वत, देवदत्त शर्मा, राजीव पंचारिया, अक्षय पारीक, गिरिराज पारीक, नित्यानंद पारीक, आनंद पारीक, सोमेश शर्मा, सुब्रत पांडे, श्रीकांत व्यास, मनोज शर्मा, नारायण पारीक, भवानी शंकर रंगा, विनोद गौड़, मोनिका गौड़, चंद्रकला भादानी, अजय व्यास, ओमप्रकाश गौड़, शोभा सारस्वत आदि शामिल रहे।

विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं जैसे पारीक समाज, गौड़ समाज, शाकद्वीपीय समाज, गुजर गौड़ समाज, सनाढ्य समाज, पुष्करणा समाज के सदस्यों ने भी भारी संख्या में भाग लिया।

पारीक चौक पर नित्यानंद पारीक, गिरिराज पारीक, शिव कुमार पंडिया, दया शंकर पारीक के सानिध्य में सभी आगंतुकों का स्वागत हुआ।
कार्यक्रम का समापन सरजू दास जी महाराज और पुजारी बाबा द्वारा महाआरती कर तथा समाज के वरिष्ठजनों के संबोधन के साथ किया गया।
योगेंद्र दाधीच ने अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण मंच की ओर से समाज के अध्यक्षों को सम्मानित किया।