भगवान परशुराम जयंती 2025: बीकानेर में गौशाला से हुआ शोभायात्रा पोस्टर का विमोचन

बीकानेर में परशुराम जयंती की तैयारियां शुरू, गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में बाल संत छैल बिहारी जी महाराज के सानिध्य में हुआ पोस्टर विमोचन।

Apr 16, 2025 - 11:15
 0
भगवान परशुराम जयंती 2025: बीकानेर में गौशाला से हुआ शोभायात्रा पोस्टर का विमोचन
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

भगवान परशुराम जयंती पर गौशाला में हुआ शोभायात्रा पोस्टर विमोचन, गौ माता की ली गई प्रसादी

बीकानेर, 15 अप्रैल। भगवान परशुराम जयंती 2025 को भव्य बनाने की तैयारियां बीकानेर में प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में आगाज़ परशुराम शोभायात्रा समन्वय समिति द्वारा आज श्री गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गौ माता की प्रसादी का वितरण किया गया और उनसे आशीर्वाद लेकर शोभायात्रा की सफलता की कामना की गई। इस धार्मिक आयोजन में बाल संत छैल बिहारी जी महाराज ने शोभायात्रा के आधिकारिक पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।

इस अवसर पर गौभक्त एवं समाजसेवी देवकिशन चांडक के सानिध्य में गौ सेवा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने में विजय उपाध्याय, नरसिंह दास व्यास, इंद्र कुमार जाजड़ा, पृथ्वीसिंह पंवार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शोभायात्रा समन्वय समिति से रवि कलवाणी, नरेश जोशी, रविकांत छंगानी, जेठमल किरायत, महेश ओझा, वीरेंद्र छंगानी, मनीष देराश्री, इन्दर पुरोहित, मनीष छंगानी, अंकित कलवाणी, विनीत छंगानी आदि कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।

समिति ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को ऐतिहासिक रूप देने के लिए अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक और समाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनता का सहयोग और आशीर्वाद इस आयोजन को सफल बनाएगा।