कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, बीकानेर महिला की रिपोर्ट पर FIR
बीकानेर में महिला को नशा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोर्ट से इस्तगासा के बाद गंगाशहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीकानेर: कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर महिला से दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर, 15 अप्रैल।
बीकानेर में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट से इस्तगासा मिलने के बाद गंगाशहर पुलिस थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिवार को मकान निर्माण हेतु पैसों की आवश्यकता थी। इसी सिलसिले में वह अपने समाज के तीन लोगों से संपर्क में आई। आरोप है कि उन्होंने आर्थिक सहायता देने का झांसा देकर महिला को जोधपुर बुलाया और वहां से अहमदाबाद ले गए।
जहां, महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यही नहीं, उसे बालोतरा ले जाकर बंधक बनाकर फिर से दुष्कर्म किया गया।
यह घटनाक्रम 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 के बीच का बताया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
गंगाशहर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया गया है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।