आवारा पशु से तेज रफ्तार में एक कार टकराई, एक युवक की इलाज के दौरान मौत

आवारा पशु से तेज रफ्तार में एक कार टकराई, एक युवक की इलाज के दौरान मौत

आवारा पशु से तेज रफ्तार में एक कार टकराई, एक युवक की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 रात को कस्बे के बीच आवारा पशु से तेज रफ्तार में एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गभीर घायल का बीकानेर पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ निवासी अजयकुमार व देशराज बीकानेर से सूरतगढ़ जा रहे थे। महाजन कस्बे में राजमार्ग पर नहर कॉलोनी के पास कार गाय से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाय उछलकर सडक़ से दूर जा गिरी। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 आपातकालीन एबुलेंस मौके पर पहुंची। 

घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर घायल कार चालक अजयकुमार को सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। वहीं अन्य घायल देशराज को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

A car collided with a stray animal at high speed, a young man died during treatment

Bikaner. A car collided with a stray animal at high speed in the middle of the town on National Highway 62 at night. One person in the car died in the accident. While his companion was seriously injured. The seriously injured is being treated at Bikaner PBM Hospital.

According to the information, Ajay Kumar and Deshraj, residents of Suratgarh, were going from Bikaner to Suratgarh. The car collided with a cow near the canal colony on the highway in Mahajan town. The accident was so severe that the cow jumped and fell off the road. The cow died on the spot. Both the people in the car were seriously injured in the accident. On the information of the villagers, 108 emergency ambulance reached the spot.

The injured were admitted to Mahajan Hospital. Where the seriously injured car driver Ajay Kumar was sent to Suratgarh Trauma Center. The other injured Deshraj was referred to Bikaner PBM after first aid. Where he died during treatment.