बीकानेर: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, पति जागा तो भागे आरोपी

बीकानेर में महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपी घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करते हुए पकड़े गए, पति के जागने पर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 0
बीकानेर: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, पति जागा तो भागे आरोपी
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, पति जागा तो भागे आरोपी

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इलाके के दो लोग उसे बीते दो माह से जबरन नाजायज संबंध बनाने के लिए तंग और परेशान कर रहे थे।

महिला के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 12 बजे तीन व्यक्ति उसके घर में घुसे और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला का हाथ पकड़कर उसे चारपाई से नीचे गिरा दिया और गले से मंगलसूत्र भी तोड़ लिया।

शोर मचाने पर पीड़िता का पति जाग गया, जिसे देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।