हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ने किया 101 पौधों का रोपण, महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी

हरियाली अमावस्या के मौके पर नोखा के श्याम विहार कॉलोनी में जन अधिकार सेना ने 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 0
हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ने किया 101 पौधों का रोपण, महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ने किया 101 पौधों का रोपण, महिलाओं ने भी निभाई भागीदारी

नोखा, बीकानेर | mycitydilse | 24 जुलाई 2025 हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर नोखा उपखंड के श्याम विहार कॉलोनी में जन अधिकार सेना (एक सामाजिक हिंदुत्वादी संगठन) द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने किया।

इस दौरान बरगद, पीपल, बेलपत्र, नीम, आंवला जैसे 101 जीवनदायिनी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की खास बात रही महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, जिन्होंने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।

कानाराम शर्मा ने कहा, “ऑक्सीजन की कमी और जलवायु परिवर्तन जैसे खतरों से निपटने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को हर साल एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”

कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष गंगाराम पांडिया, जन अधिकार सेना के संभाग अध्यक्ष किशन तापड़िया, जिला सचिव शिव नाई, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सारस्वत, युवा अध्यक्ष संदीप चौरड़िया, तहसील अध्यक्ष जयसिंह चारण, विजय सोनी, भरत भाटी, श्रीचंद पारिक, राजपाल सिंह, सुमित्रा, तेजू, अनुसूया, रिकू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने भी भागीदारी निभाई और सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने बीकानेर में पर्यावरणीय चेतना को नया आयाम दिया।