बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का होली स्नेह मिलन समारोह, व्यापारिक संगठनों ने साझा की समस्याएं और सुझाव
बीकानेर, 05 मार्च। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा होली के पावन अवसर पर गुरुवार सायं स्टेशन रोड स्थित अम्बरवाला में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल से जुड़ी विभिन्न एसोसिएट संस्थाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत-सत्कार के साथ हुई। विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिनिधियों का टीका लगाकर एवं गुलाब पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थागत परिचय दिए तथा व्यापार जगत से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को मंडल पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंडल हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापार जगत से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सचिव संजय जैन सांड, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, उपाध्यक्ष वेद अग्रवाल और मेघाराम गोदारा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही सह सचिव प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, मीडिया प्रभारी सुशील यादव, रमेश पुरोहित, जनक हर्ष, बजरंग लाल सेवग, शंकरलाल अग्रवाल, शांतिलाल कोचर, हरिओम पुरोहित, विजय बाफना, दामोदर महेश्वरी, संदीप बुडानिया, हरीश नाहटा, संजीव अरोड़ा, रतनलाल सोमानी, विजय रांका, विनोद धानुका और जयनारायण डागा सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के स्नेह मिलन कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं के बीच संवाद, समन्वय और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम एवं सौहार्द के वातावरण में रात्रि भोज का आनंद लिया।


