बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की जीत: टोल शुल्क से मिली छूट से औद्योगिक क्षेत्रों में राहत

बीकानेर के शोभासर और बदरासर औद्योगिक क्षेत्रों को टोल शुल्क में बड़ी राहत मिली है। जुगल राठी के नेतृत्व में हुई वार्ता से उद्यमियों को टोल टैक्स छूट का लाभ।

 0
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की जीत: टोल शुल्क से मिली छूट से औद्योगिक क्षेत्रों में राहत
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर, 22 जुलाई 2025 (mycitydilse):
बीकानेर के शोभासर और बदरासर औद्योगिक क्षेत्रों के लिए खुशखबरी है। टोल नाके पर लिए जा रहे अधिक शुल्क से परेशान उद्यमियों को अब बड़ी राहत मिली है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में संबंधित विभाग व टोल प्रबंधन के साथ समन्वय कर औद्योगिक इकाइयों के वाहनों के लिए टोल टैक्स में राहत दिलाई गई है।

राठी ने बताया कि कच्चा और तैयार माल लाने-ले जाने वाले वाहनों पर टोल शुल्क एक बड़ा आर्थिक बोझ बन चुका था, जिससे उत्पादन लागत भी बढ़ रही थी। उद्योगपतियों ने इस समस्या को व्यापार मंडल के समक्ष रखा। इसके बाद शोभासर-बदरासर इंडस्ट्री एसोसिएशन व मंडल प्रतिनिधियों ने टोल प्रबंधन से तीन घंटे तक सकारात्मक वार्ता की। परिणामस्वरूप, उद्योगों के व्यावसायिक वाहनों को टोल शुल्क में राहत मिली और स्वयं के उपयोग वाले वाहनों को टोल मुक्त कर दिया गया।

एसोसिएशन अध्यक्ष मेघाराम गोदारा ने इस पहल को स्थानीय उद्योगों को गति देने वाला कदम बताया। वहीं मंडल सचिव संजय जैन सांड ने इस वार्ता को सौहार्दपूर्ण बताते हुए टोल प्रबंधन और उद्योग मंडल की साझा सफलता बताया।

इस मौके पर मौजूद रहे:
संदीप बुडानिया, दामोदर माहेश्वरी, प्रेम पडिहार, चन्द्रेश विश्नोई, जितेन्द्र, सुभाष सियाग, सुभाष तर्ड, कुलदीप शेखावत, भुनेश्वर सहित ट्रक और बस ऑपरेटर संस्थानों के प्रतिनिधि।

यह निर्णय बीकानेर में औद्योगिक प्रगति और व्यापारिक वातावरण के लिए एक नई दिशा तय करेगा।