बीकानेर: नाल में रेड अलर्ट, अचानक बाजार बंद करवाए गए, पुलिस और नागरिक सतर्क

May 10, 2025 - 11:24
 0
बीकानेर: नाल में रेड अलर्ट, अचानक बाजार बंद करवाए गए, पुलिस और नागरिक सतर्क
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

बीकानेर: नाल में रेड अलर्ट, अचानक बाजार बंद करवाए गए, पुलिस और नागरिक सतर्क

बीकानेर, 10 मई 2025 (शनिवार)।
बीकानेर के नाल क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक रेड अलर्ट घोषित किया गया, जिसके चलते बाजारों को बंद करवा दिया गया। नाल पुलिस की टीम ने सुबह करीब 9 बजे मुख्य बाजार और हाईवे किनारे स्थित दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू की।

जनता भी पुलिस के साथ सहयोग में आगे आई:
पुलिस ने दुकानदारों से व्यक्तिगत आग्रह करते हुए दुकानें बंद करवाईं। आम नागरिकों ने भी इस कार्य में पुलिस का साथ दिया। नाल के नेशनल हाईवे पर परचून, सब्जी, यूनिफॉर्म, टेलर, जनरल स्टोर जैसी सभी दुकानें कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बंद कर दी गईं।

फिलहाल स्थिति अस्पष्ट, दुकानें कब खुलेंगी तय नहीं:
इस समय तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दुकानें कब दोबारा खोली जाएंगी। पुलिस की सूचना मिलने पर ही दुकानें पुनः खोली जा सकेंगी।

सुरक्षा कारणों से निर्णय:
अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमावर्ती तनाव को देखते हुए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।