बीकानेर देहात भाजपा ने एक दिन में लगाए हजारों पेड़, श्रवण बगड़ी की मौजूदगी में चला वृक्षारोपण अभियान

बीकानेर देहात भाजपा द्वारा 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक दिन में 3300 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने भाग लिया।

 0
बीकानेर देहात भाजपा ने एक दिन में लगाए हजारों पेड़, श्रवण बगड़ी की मौजूदगी में चला वृक्षारोपण अभियान
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर देहात भाजपा ने एक दिन में लगाए हजारों पेड़, श्रवण बगड़ी की मौजूदगी में चला वृक्षारोपण अभियान

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात, बीकानेर द्वारा हरियालो राजस्थान - एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक दिन में हजारों पौधे लगाने का ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ विजन और हरियाली तीज पर्व को समर्पित था।

इस महाअभियान में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में बीकानेर देहात में तीन प्रमुख स्थानों—नोखा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया, कोलायत विधानसभा के झझू गांव और खाजूवाला विधानसभा के पेमासर गांव—में 1100-1100 पौधे लगाए गए।

श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा, "पेड़ हमारे जीवन के सच्चे मित्र हैं। ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित और प्रदूषण रहित बनाए रखने में भी सहायक हैं। हमें सभी को मिलकर वृक्षारोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।"

देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जानकारी दी कि हरियाली तीज के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में ढाई करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल करें और पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों का ही चयन करें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, जिलामंत्री कैलाश बिश्नोई, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, एसीएफ पूजा पंचारिया, रेंजर विक्रम सिंह समेत मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह वृक्षारोपण अभियान न केवल पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने वाला था, बल्कि संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक बना।